/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/25/Tripura-ADC-polls-1637834045.jpg)
त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दावा किया है कि "भाजपा के गुंडे" मतदान के दौरान मतदाताओं और अन्य दलों के उम्मीदवारों की पिटाई करके हिंसा का सहारा ले रहे हैं। TMC ने कहा कि “मतदाताओं को पीटा जा रहा है। त्रिपुरा बीजेपी ने अब वोटरों पर हमले शुरू कर दिए हैं। क्या इसे हम लोकतंत्र कह सकते हैं? क्या हम इसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कह सकते हैं?” ।
इन्होने आगे कहा कि “त्रिपुरा भाजपा (Tripura BJP) के पीठासीन अधिकारी और बूथ एजेंट हमारे एजेंटों को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से मना कर रहे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने सूचित किए जाने के बावजूद अभी तक कोई बल नहीं भेजा है। भयावह स्थिति!"
TMC ने आगे दावा किया, "बुजुर्गों को भाजपा के गुंडों द्वारा उनके अधिकारों का प्रयोग करने के लिए धकेला और पीटा जा रहा है।" इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन (BJP MLA Sudip Roy Barman) ने भी नगर निकायों के लिए मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं की पुष्टि की है।
Our candidate from Ward Number 51 was BRUTALLY ATTACKED! His eyes are swollen and he is seriously injured!@BJP4Tripura goons are not sparing anyone! Complete disregard for the Hon'ble Supreme Court! pic.twitter.com/5WnsdXBOLy
— AITC Tripura (@AITC4Tripura) November 25, 2021
सुदीप रॉय बर्मन (BJP MLA Sudip Roy Barman) ने कहा कि “विभिन्न क्षेत्रों में हिंसा की घटनाएं मेरे संज्ञान में आई हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है, ”।
वहीं TIPRA के अध्यक्ष प्रद्योत देबबर्मन (Pradyot Debbarman) ने भी दावा किया है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।
Violence happening in Vijay Kumar choumohqni where Tipra Motha workers are being attacked by BJP workers
— Pradyot_Tripura (@PradyotManikya) November 25, 2021
प्रद्योत देबबर्मन ने ट्वीट किया, "विजय कुमार चौमोहकनी में हिंसा हो रही है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टिपरा मोथा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है।"
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |