/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/16/01-1602843758.jpg)
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के खिलाफ मोर्चा खोल चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असंतुष्ट विधायकों पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर उन्हें राज्य में पार्टी की स्थिति की जानकारी दे रहे हैं।
इन नेताओं ने सरकार की नाकामयाबी के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिक साहा की विफलता को भी इंगित किया और कहा कि इसके कारण त्रिपुरा में विपक्ष को अपना आधार मजबूत करने में मदद मिली। विधायकों के एक समूह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और राज्य में पार्टी की स्थिति की जानकारी दी।
इससे पहले विधायकों के एक अन्य समूह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रोनाजॉय देब के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक समूह आज नड्डा से मुलाकात करने वाला है। एक वरिष्ठ विधायक ने कहा, मुख्यमंत्री ने पिछले ढाई वर्षों में किसी भी मंत्री, विधायक और पार्टी नेता को केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करने वालों की एक छवि गढ़ी और केंद्रीय नेतृत्व को त्रिपुरा की स्थिति को लेकर गुमराह किया। राज्य के पूर्व प्रभारी और कई केंद्रीय प्रतिनिधि भी साजिश में शामिल थे। इन साजिशों का पर्दाफाश दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ हमारी मुलाकात के बाद हुआ।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |