नई दिल्ली। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं और मतदान जारी है। आज सुबह 7 बजे से राज्य के 3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हो गया। वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि इन 60 सीटों पर कुल 259 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें : एयरटेल 5जी प्लस अब भारत के सभी पूर्वोत्तर राज्यों में उपलब्ध

त्रिकोणीय मुकाबला

आपको बता दें कि त्रिपुरा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। इस चुनाव में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन सत्ता में वापसी का प्रयास करेगी। वहीं, कांग्रेस और सीपीआई (एम) मिलकर चुनावी मैदान में है। दूसरी तरफ ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी भी कई सीटों पर जोर आजमाइश कर रही है। चुनावों के बाद वोटों की गिनती व रिजल्ट 2 मार्च को किए जाएंगे। 

60 सीटों वाली विधानसभा

त्रिपुरा विधानसभा में 60 सीट हैं जिसके लिए आज 28 लाख मतदाता वोटिंग कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 28 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील हैं।

ये दिग्गज है मैदान में 

राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा इस बार टान बारडोवली से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से लड़ रही हैं। माकपा के जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : योगी ने इशारों में साधा कांग्रेस पर निशाना, कहाः पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से अलग रखने के कई प्रयास हुए

कांग्रेस का नहीं खुला था खाता

आपको बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा ने 2018 के चुनाव में 36 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि, सीपीआई एम ने 16 सीटें जीती थीं। आईपीएफटी 8 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। इसीलिए इस बार कांग्रेस लेफ्ट के मिलकर चुनाव लड़ रही है।