/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/02/3-1677724941.jpg)
त्रिपुरा में विधानसभा की सभी 60 सीटों के चुनाव नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह से रुझान आने शुरू हो जाएंगे जो दोपहर तक परिणाम में बदलने की उम्मीद है। राज्य में इस बार कुल 259 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक से लेकर उप-मुख्यमंत्री जिष्णुदेव वर्मा भी शामिल हैं। इन सभी की किस्मत का फैसला भी आज हो जाएगा। राज्य में कुछ सीटें है जिनपर ये सभी दांव लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड चुनाव रिजल्ट, जानिए कमल खिलेगा या कांग्रेस करेगी कमाल
टाउन बोरदोवाली- पश्चिमी त्रिपुरा जिले में पड़ने वाली टाउन बोरदोवाली सीट से मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा खुद चुनाव मैदान में थे। डॉ. साहा का सीधा मुकाबला कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के आशीष कुमार साहा से था।
चारीलम- चारीलम सीट से राज्य के उप-मुख्यमंत्री जिष्णुदेव वर्मा चुनाव मैदान में थे। जिष्णुदेव के खिलाफ कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने अशोक देबबर्मा को मैदान में उतारा था। अशोक कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं।
धनपुर- धनपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक चुनाव लड़ी हैं। प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा की पहली महिला हैं, जिन्होंने आजादी के 75 साल के बाद केंद्रीय मंत्री का पद संभाला है। प्रतिमा भौमिक भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वो त्रिपुरा से पहली केंद्रीय मंत्री और उत्तर पूर्व से दूसरी महिला केंद्रीय मंत्री हैं। प्रतिमा त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा सांसद भी हैं।
यह भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे सनकी साइंटिस्ट, जिसने एक लाश को 7 साल तक अपनी दुल्हन की तरह रखा, जानिए खौफनाक कहानी
सबरूम- दक्षिण त्रिपुरा की सबरूम विधानसभा सीट से इस बार कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने जितेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा था। जितेंद्र सीपीआईएम के सबसे वरिष्ठ नेता हैं और मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार हैं। जितेंद्र के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शंकर राय को अपना प्रत्याशी बनाया था।
कैलाशहर- उनाकोटी जिले में स्थित कैलाशहर सीट से इस बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बिराजित सिन्हा चुनाव लड़े। सिन्हा के खिलाफ भाजपा ने मोहम्मद मोबेशर अली उतारा है। अली त्रिपुरा में चुनाव लड़ रहे भाजपा के दो मुस्लिम चेहरों में शामिल हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |