अभी त्रिपुरा निकाय चुनाव की मतगणना की जा रही है जिसमें भाजपा सबसे आगे है। TMC की लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा अपना परचम लहरा रही है। इसी द्वंद के बीच त्रिपुरा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती (Ratan Chakraborty) ने कहा है कि TMC ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि “ TMC ने राज्य के लोगों में अराजकता और भ्रम पैदा करने के मकसद से त्रिपुरा की राजनीति में प्रवेश किया ”। त्रिपुरा में नगर निकायों के चुनावों में BJP के शानदार प्रदर्शन और TMC के निराशाजनक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, राज्य विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों ने TMC के "दुर्भावनापूर्ण प्रचार" को खारिज कर दिया।

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती (Ratan Chakraborty) ने कहा कि 'TMC के किसी भी सीट पर जीतने का सवाल ही नहीं है। लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है, ”। त्रिपुरा में BJP ने त्रिपुरा के निकाय चुनावों में लगभग सभी सीटों पर जीत हासिल की, जहां मतदान हुआ था। अगरतला नगर निगम (AMC) में बीजेपी बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है