/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/17/a-1605588551.jpg)
जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 280 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ कर 1,13,288 हो गयी। वहीं त्रिपुरा में छह और संक्रमित मरीज मिले और संक्रमण के कारण एक और मरीज की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर में महामारी से नौ और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,755 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संघ शासित क्षेत्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,055 है।
त्रिपुरा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,897 हो गई। त्रिपुरा स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक और संक्रमित मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 370 हो गई। त्रिपुरा में अभी 417 लोगों का उपचार चल रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |