/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/10/01-1678431166.jpg)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में मौजूद थे, जहां उन्होंने त्रिपुरा के पूर्व राजपरिवार के सदस्य प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी और टिपरा मोथा के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा की। अमित शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से भी मुलाकात की थी, लेकिन उनकी इस त्रिपुरा यात्रा के दौरान एक घटना ऐसी घटी, जिसका पहले से किसी को उम्मीद नहीं थी और एक अनधिकृत कार उनके कॉनवॉय का पीछा करती दिखी। जब अगरतला के सरकारी गेस्टहाउस से अमित शाह का कॉनवॉय निकला, तो सफेद रंग की एक टाटा टिगोर कार उसके पीछे चल दी।
ये भी पढ़ेंः सुशांत चौधरी का बड़ा ऐलान, त्रिपुरा को विकास के शिखर पर लेकर जाएगी बीजेपी 2.0 सरकार
पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन टाटा टिगोर ने उन्हें गच्चा दे दिया और तेज रफ्तार से कॉनवॉय से आगे निकल गई। यह कार उस समय कॉनवॉय के साथ जुड़ी, जब अमित शाह के कॉनवॉय की आखिरी कार गुजरी, जबकि उसके पीछे कुछ अन्य VIP कारों को जाना था। पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः THRO ने त्रिपुरा में चुनावी परिणाम के बाद हिंसा के खिलाफ हाईकाेर्ट जाने की दी चेतावनी
गौरतलब है कि पिछले साल मुंबई पुलिस ने एक 32 वर्षीय शख्स को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का निजी सचिव बनकर एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह से मिलने की कोशिश करते गिरफ्तार किया था। इसी शख्स को पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घरों के बाहर भी देखा गया था, जहां वह खुद को गृहमंत्रालय का सदस्य बता रहा था और उसने रिबन टैग भी लगा रखा था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |