कई सालों से ब्रू समुदाय के लोग त्रिपुरा में नागरिकाता लेने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे थे। साथ ही सरकार को चेतावनी भी दे रहे थे कि उनको अगर नागरिकता नहीं मिलती है तो वे अनिश्चितकाल आंदोलन करेंगे। इन सभी के बीच उत्तर त्रिपुरा जिले के कंचनपुर में अनिश्चित काल के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है क्योंकि ब्रू शरणार्थियों ने एक जल आपूर्ति ऑपरेटर पर कथित रूप से हमला किया है। पीड़ित सुबल डे पर ब्रू शरणार्थियों के एक समूह ने निर्दयता से हमला किया था।

सूत्रों ने बताया कि जब पीड़ित बीबीसी बाजार के पास पानी की आपूर्ति पर स्विच करने के लिए गया था। तभी उस पर हमला बोल दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे निकटतम अस्पताल ले गए, जहां से उसे उत्तरी त्रिपुरा जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कंचनपुर में तनाव तब से बढ़ गया है जब ब्रू शरणार्थियों के एक समूह ने पश्चिम लक्ष्मीपुर और लक्ष्मीपुर गांवों में लोगों पर हमला किया था।


ब्रू शरणार्थियों के एक समूह ने कथित तौर पर कई घरों में तोड़फोड़ की और उनके अंदर से सामान चुरा लिया। इन दोनों गांवों के बंगाली परिवारों ने पास के दशड़ा स्कूल में शरण ली थी। लक्ष्मीपुर गांव में हमलों में एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। संयुक्त आंदोलन समिति (जेएमसी) ने कंचनपुर में ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था। कंचनपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी, बिक्रमजीत शुक्ला दास ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।