/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/21/teoria-1605935844.jpg)
त्रिपुरा में दो खौफनाक अलग-अलग घटनाएं हुई है। जहां एक 75 वर्षीय महिला और एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। 75 वर्षीय महिला के साथ त्रिपुरा के धलाई जिले के मानिकपुर में बलात्कार किया गया और मानिकपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद 25 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक बलात्कार आरोपी 2018 के एक हत्या के मामले में भी शामिल था।
एक अन्य मामले में, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ भी इसी तरह का घिनौना काम हुआ है जिसमें पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ता का अपहरण कर लिया गया और उकोकोटी जिले में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। ईरानी पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बलात्कारियों ने पीड़ित को मारने का असफल प्रयास किया। सूत्रों ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता जिला अस्पताल से अपना काम पूरा करने के बाद एक ऑटो-रिक्शा में घर लौट रही थी। लेकिन उसका ऑटो चालक ने अपहरण कर लिया। बाद में दो और युवकों ने चालक के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है, लेकिन वे अभी भी इस मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं, जबकि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं। हालांकि, एक 95 वर्षीय महिला त्रिपुरा के कंचनपुर में सामूहिक बलात्कार किया गया था। यह घटना 24 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस ने उस घटना में शामिल किसी भी बलात्कारी को गिरफ्तार करने में विफल रही है। लक्ष्मी पूजा की रात, सिपाहीजला जिले में कायाधेपा में एक 55 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |