/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/01/01-1641031608.jpg)
मिजोरम पुलिस (mizoram police) ने त्रिपुरा के एक 40 वर्षीय पिता और उसके किशोर बेटे पर गोली चला (Mizoram police shot father son) दी, जिससे वे घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम पुलिस ने झूम की खेती के लिए पड़ोसी राज्य में प्रवेश करने पर उन पर गोलियां चला दीं।
जिले के पुलिस अधीक्षक भानुपाड़ा चक्रवर्ती (Bhanupada Chakraborty) के अनुसार, 40 साल के रामुहाई रियांग और 14 साल का उनका बेटा कंचनपुर अनुमंडल के अन्य स्थानीय लोगों के साथ अक्सर खेती के लिए पड़ोसी राज्य जाते थे। उन्होंने बताया कि मिजोरम पुलिस ने पिता-पुत्र पर गोलियां चलाईं। गोलियां चलाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मिजोरम पुलिस (mizoram police) का दावा है कि राज्य में आते समय दोनों के पास मादक पदार्थ (narcotics) थे।
अधिकारी के अनुसार, रामुहाई भागने और त्रिपुरा में फिर से प्रवेश करने में सफल रहे, लेकिन उनके बेटे को मिजोरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमें पता चला है कि युवक की आइजोल अस्पताल (Aizawl Hospital) में सर्जरी हुई थी। उन्होंने कहा, उनकी हालत स्थिर है उत्तरी त्रिपुरा जिले के रहने वाले रामुहाई को जिले के धर्मनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वांगमुन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |