/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/10/manik-saha-1681098607.png)
अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है भारतीय जनता पार्टी अब पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भड़की हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की भी आलोचना की और दावा किया कि कोई भी अपने राज्य से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने के बारे में त्रिपुरा से सीख सकता है।
ये भी पढ़ेंः माणिक साह का दावाः त्रिपुरा के बाद करेंगे बंगाल फतह, जीतेंगे 25 सीटें
साहा राज्य की राजधानी में कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में भाषा भवन में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे, जहां उन्हें पार्टी की राज्य इकाई द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि दीदी जब आप लोकतंत्र शब्द का उच्चारण करती हैं तो यह शब्द अप्रासंगिक लगता है। बंगाल में क्या स्थिति है, सभी जानते हैं। 2021 विधानसभा चुनाव के बाद कैसे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, पीटा गया, उनके घरों को लूटा गया और घरों से भगा दिया गया और कितने लोगों की हत्या और बलात्कार किया गया। उन्होंने कहा कि आपका शासन केवल संघर्ष, बमबारी और हत्याओं से चिह्नित था। इसका अंत होना चाहिए जो होगा। त्रिपुरा के बाद, बंगाल उस क्षेत्र का अगला राज्य होगा जहां ऐसा होगा।
उन्होंने अपने राज्य का उदाहरण देते हुए कहा, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार कैसे चलाई जाती है, यह त्रिपुरा से सीखना चाहिए। 2021 के चुनावों के दौरान राज्य में भड़की हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए साहा ने कहा कि त्रिपुरा में एक भी वोट जबरदस्ती नहीं डाला गया। हम जबरदस्ती चुनाव में विश्वास नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ेंः CM माणिक साहा, सोनोवाल सहित पूर्वोत्तर के कई नेता डिब्रूगढ़ में योग महोत्सव में हुए शामिल
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों द्वारा चल रहे आंदोलन के बारे में बात करते हुए त्रपुरा के सीएम ने कहा कि केंद्र और त्रिपुरा में डबल इंजन की सरकार 20 प्रतिशत डीए दे रही है। सरकारी कर्मचारियों का संयुक्त मंच डीए में बढ़ोतरी के लिए राज्य की राजधानी में चल रहे विरोध का नेतृत्व कर रहा है।
उन्होंने जनता से बंगाल में टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने वाम मोर्चे से छुटकारा पाया, उसी तरह हमें बंगाल में तृणमूल से भी छुटकारा पाना होगा। इस बीच, टीएमसी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, श्अगर आपका कोई छोटा सपना है, तो आप उसे पूरा कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका ऐसा कोई सपना है तो वह कभी पूरा नहीं होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |