/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/01/04/DAILYNEWS-1672818766.jpg)
त्रिपुरा में एक कॉलेज छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गौतम शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात पश्चिम त्रिपुरा जिले के अमाताली बाईपास के पास हुई। गौतम छात्रा को पहले से जानता था। वह पूरा दिन उसके साथ घूमता रहा। इसके बाद रात को मौका पाते ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे अमाताली बाईपास के पास छोड़कर फरार हो गया।
ये भी पढ़ेंः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कहा, मरीजों के लिए बनाएं अच्छा माहौल
सूचना मिलने के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सोमवार देर रात बाईपास रोड के किनारे सुनसान जगह से बरामद किया गया। पीड़िता की मां ने कहा कि कॉलेज से लौटते समय गौतम ने उनकी बेटी को लिफ्ट देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि कार में उसके अलावा तीन अन्य लोग भी सवार थे।
ये भी पढ़ेंः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अगरतला में रवींद्र जयंती समारोह में हुए शामिल
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर माकपा की महिला शाखा त्रिपुरा गणतांत्रिक नारी समिति, डीवाईएफआई, एसएफआई समेत विभिन्न संगठनों ने पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। माकपा केंद्रीय समिति की सदस्य दास ने कहा कि दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। पश्चिम त्रिपुरा जिले में चलती कार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के सामने आने के तुरंत बाद मुख्य आरोपी गौतम शर्मा (26 साल), वाहन चालक और सह-आरोपी सुदीप छेत्री (31साल) को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि तीसरे आरोपी की पहचान महेश कला इलाके के निवासी पट्टानजीत पॉल (26 साल) के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक आरोपी के घर से 90 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |