/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/23/a-1611379688.jpg)
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू देश की इकलौती पार्टी है, जो गांधी, जेपी, लोहिया, आंबेडकर और कर्पूरी के सपनों को पूरा कर रही है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने इन्हीं महापुरुषों के विचारों और आदर्शों पर चलकर नए बिहार का निर्माण किया है।
न्याय के साथ विकास की अवधारणा पर चलकर उन्होंने बिहार में सभी वर्गों, समुदायों और क्षेत्रों का एकसमान विकास संभव किया। हमें त्रिपुरा में भी इसी संकल्प के साथ लोगों के बीच जाना है और पार्टी का विस्तार करना है। वे गुरुवार को त्रिपुरा जदयू के प्रतिनिधिमंडल से बात कर रहे थे।
उन्होंने सुब्रत सेन को त्रिपुरा का संयोजक बनाया। सुब्रत सेन का कहना था कि त्रिपुरा में लोग बड़ी उम्मीदों से नीतीश कुमार की ओर देख रहे हैं। खासकर वहां के छात्र, युवा और महिलाएं जदयू से जुड़ना चाहते हैं। ये सभी लोग जदयू के नेतृत्व में परिवर्तन चाहते हैं। इस दौरान पार्टी के वरीय नेता रवींद्र सिंह, संजय वर्मा, डॉ. अमरदीप आदि मौजूद थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |