विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों ने उत्तर पूर्वी हिमालयी (एनईएच) कार्यक्रम के तहत त्रिपुरा का चार दिवसीय भ्रमण किया। गुणवत्ता युक्त प्रोटीन वाले मक्का के संकर वीएल क्यूपीएम संकर मक्का 59 को बीज उत्पादन के लिए उत्तर चारिलम गांव, सिपाहीजला, त्रिपुरा प्रक्षेत्र में लगाया गया।


डॉ. देवेंद्र शर्मा और डॉ. जीएस बिष्ट ने एकल क्रास संकर में मक्का संकर बीज उत्पादन तकनीक के बारे में जानकारी दी। किसानों को संकर बीज उत्पादन प्रदर्शन के लिए नर और मादा बीजों के रोपण का प्रशिक्षण दिया।


कृषि विज्ञान केंद्र खोबाई के डॉ. नुरूल इसलाम और डॉ. सुरेश चंद्र विश्वास के साथ पूर्वी चंद्र घाट के बातापुरा गांव के भ्रमण के दौरान पाया गया कि फ्रासबीन की फसल तुड़ाई की प्रारंभिक अवस्था में थी। पूर्वी चंद्रघाट के लंबापारा और कामिनीपारा गांव में फ्रासबीन की फसल पुष्पन की प्रारंभिक अवस्था में थी। वैज्ञानिकों ने फसल वृद्धि संतोषजनक पाई।