त्रिपुरा कांग्रेस (Tripura Congress)  ने कथित "पार्टी विरोधी गतिविधियों (anti-party activities)" के लिए अपने चार वरिष्ठ पार्टी नेताओं को निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी त्रिपुरा कांग्रेस महासचिव पार्थ रंजन  (Tripura Congress general secretary Partha Ranjan) सरकार ने एक ज्ञापन के माध्यम से दी है।

त्रिपुरा कांग्रेस (Tripura Congress) से निष्कासित किए गए नेता हैं-
  1. पीयूष कांति विश्वास
  2. तापस डे
  3. तेजेन दास
  4. पुनीता चकमा शामिल हैं।

इन चारों नेताओं ने कथित तौर पर पहले घोषणा की थी कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी (Congress)की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नेताओं को छह साल की अवधि के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस बीच, पीयूष कांति बिस्वास (Pijush Kanti Biswas), जिन्होंने पहले त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था, ने त्रिपुरा डेमोक्रेटिक फ्रंट (TDF) नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई है।


पीयूष कांति बिस्वास Pijush Kanti Biswas) ने कहा था कि 'मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस में रहकर हम लोगों के लिए काम नहीं कर सकते। वहीं, करीब 60 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे तापस डे ने भी पुरानी पार्टी छोड़ दी।