अगरतला। त्रिपुरा में भाजपा (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। त्रिपुरा निकाय चुनाव में BJP ने 222 में 217 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बंपर जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda), कई केंद्रीय नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राज्य के नेताओं को निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

त्रिपुरा की जनता ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो नगर निकाय चुनाव में भाजपा को हराकर त्रिपुरा को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। ये बातें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव (Chief Minister Biplab Kumar Dev) ने रविवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद कही। चुनाव में अकेले भाजपा ने 222 सीटों में से 217 सीटों पर जीत हासिल की है। 

रविवार की शाम को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda), उपमुख्यमंत्री जिष्णु देबवर्मा (Deputy Chief Minister Jishnu Debvarma), सांसद रेबती त्रिपुरा (MP Rebati Tripura) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माणिक साहा (BJP State President Dr. Manik Saha) भी मौजूद थे। सभी नेताओं चुनाव में अभूतपूर्व जीत पर खुशी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा की जनता ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो त्रिपुरेश्वरी मां की पवित्र भूमि को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। जैसा कि वोट के परिणाम दर्शाते हैं, लोग विकास के पक्ष में हैं। इसलिए त्रिपुरा की जनता ने 98.50 फीसदी सीटें जीताकर भाजपा को तोहफा दिया है।