/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/05/biplab-deb_300418-074859-1601885960.jpg)
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दावा किया है कि पिछले एक साल में राज्य की अपराध दर में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। बिप्लब देब ने कहा कि पुलिस वीक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान बिप्लब देब ने यह बात कही। 2019 के दौरान त्रिपुरा में कुल अपराध के मामले 5988 थे लेकिन 2020 के दौरान यह घटकर 4653 हो गया है। बिप्लब देब ने कहा कि अपराध दर में 22 प्रतिशत की कमी आई है, अपराध दर में गिरावट का मतलब है कि त्रिपुरा में कानून और व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक है।
बिप्लब देब ने त्रिपुरा में महिला सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के ग्राफ में पिछले वर्ष की तुलना में 2020 में भी 15% की भारी गिरावट देखी गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वैसे तो तरह के इंतजामात कर रखें हैं लेकिन फिर महिलएं सुरक्षिकत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा में महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराधों को नहीं देखना चाहता। 2019 में, त्रिपुरा में कुल 195 बलात्कार के मामले दर्ज हुए।
हालांकि, वर्ष 2020 में रेप के मामले घटकर 165 रह गए हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के इस दावे के बाद राज्य में विपक्षी दलों सीपीआई-एम और कांग्रेस की भाजपा नीत राज्य सरकार की भारी आलोचना हुई। सीपीआई-एम और कांग्रेस त्रिपुरा में वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे 'दयनीय' करार दे रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |