त्रिपुरा मंत्रिमंडल के विस्तार हो चुका है। इसका विस्तार होते ही मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल करने की घोषणा कर दी है। नए कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों- राम प्रसाद पॉल, सुशांत चौधरी, भगवान चंद्र दास को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। राम प्रसाद पॉल को गृह (जेल और आपातकालीन सेवाएं) और अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण विभाग दिए गए हैं।


वहीं सुशांत चौधरी सूचना और सांस्कृतिक मामले, युवा मामले और खेल मंत्री होंगे। दूसरी ओर, भगवान चंद्र दास को अनुसूचित जाति, श्रम और पशु संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रभारी मेवार कुमार जमातिया को भी एनसी देबबर्मा से मत्स्य विभाग का प्रभार दिया गया है।

जमातिया से वन विभाग का प्रभार छीन लिया गया जो देबबर्मा को आवंटित किया गया था। बिप्लब देब कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री संताना चकमा को शहरी विकास विभाग का प्रभार दिया गया है।