/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/18/CM-Biplab-deb-2-1613635921.jpg)
बिहार बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद 12वीं की टॉपर रूबी राय कुछ साल पहले बहुत ही सुर्खियों में आई थी। रूबी राय के ज्ञान के चर्च पूरे देश में हो रहे थे। जब आर्ट्स स्ट्रीम की टॉपर रूबी से पूछा कि खाना बनाने का कौनसा विषय है तो रूबी ने कहा कि खाना बनाना पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाया जाता है। तब रूबी राय के ज्ञान को जानकर सारा देश हैरान रह गया था। कुछ इसी तरह से भाजपा के राजनेता पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के ज्ञान की चर्चा भी ऐसी ही हो रही है।
देब के ज्ञान ने भाजपा के साथ साथ मुख्यमंत्री पद की भी किरकिरी करा दी है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए विप्लब देब का ज्ञान सामने आया, उन्होंने कहा कि हम इंग्लैंड या लंदन के बारे में सोचते हैं तो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की तस्वीरें हमारे दिमाग में आती हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के भाषण के दौरान बिप्लब देब ने कहा कि एक शहर या स्थान अपने विश्वविद्यालय द्वारा प्रसिद्ध हो सकता है। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बिपल्ब देब इस बार गलत ज्ञान देकर, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को इंग्लैंड लंदन में बताकर फंस गए हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |