त्रिपुरा में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ रैली निकाली थी। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी के राज में कई राजनेताओं पर हमले हुए हैं। यह सरकार की लापरवाही है। इसी बीच भाजपा द्वारा भगवा पार्टी के भाई त्रिपुरा में नेता की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान कृपा रंजन चकमा के रूप में हुई है, जिसे तड़के गोली मारी गई है। कृपा रंजन चकमा महात्मा रंजन चकमा के भाई थे, जो बीजेपी के चम्मनू मंडल समिति के महासचिव हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि कृपा, धलाई जिले के माणिक्य पुलिस स्टेशन के तहत चावमनु के जलचारा के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि उनके घर में सोते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमने हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मानिकपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस सूत्रों ने कहा कि वे ब्रजमोहन चकमा, हेमंत चकमा और उत्तर कुमार चकमा हैं।


पुलिस ने कहा कि हत्या में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए आदिवासी बहुल इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है। भाजपा ने इस घटना को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनावों से पहले राजनीतिक साजिश का मामला करार दिया है। इनका कहना है कि साजिश के तहत ही हत्या की गई है। इसके पीछे राजनीति है।