भारत के कई तरह के रहस्यों से भरा हुआ देश है। लोगों की आस्था इन रहस्यों को और भी ज्यादा रहस्यमय बना देती है। मंदिरों का देश कहा जाने वाला भारत में कई तरह के मंदिर है और हर भगवान के मंदिर हैं जो कि बहुत ही खुबसूरत है। इसी तरह से पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो यहां त्रिपुरा राज्य की राजधानी अगरतला145 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक ऐसा मंदिर है जो बहुत कमाल का है और रहस्यों से भरपूर है।  


इस रहस्यमय मंदिर का नाम उनाकोटी है। इस मंदिर की गुत्थीि सुलझाने वाले की विद्वान थे लेकिन सभी हार गए। कोई भी इसका रहस्य नहीं सुलझा पाया है। इस मंदिर का खास रहस्य जो है वो यह है कि इस मंदिर में 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां हैं। 99 लाख 99 हजार 999 पत्थर की मूर्तियां आखिर मसलन ये मूर्तियां किसने बनाई, कब बनाई और क्यों बनाई है। आखिर  इतनी सारी मूर्तियां एक ही मंदिर में और सबसे बड़ा रहस्य तो यह है कि आखिर एक करोड़ में एक ही मूर्ति नहीं बनाई है।


जानकारी के लिए बता दें कि रहस्यमय मूर्तियों की संख्याय के कारण ही इस जगह का नाम उनाकोटी पड़ा है, इसका अर्थ होता है “करोड़ में एक कम”। उनाकोटी पहाड़ी इलाके में है जो दूर-दूर तक घने जंगलों और दलदली इलाकों से भरा है। खास बात यह भी है कि इन मूर्तियों को पत्थरों पर उकेर कर और पत्थरों को काटकर बनाई गई है। यहां एक कथा भोलेनाथ से जुड़ी है कि एक बार भगवान शिव समेत एक करोड़ देवी-देवता कहीं जा रहे थे।


रात हुई तो सभी देवी-देवता सो गए, शिव जी भी सो गए। सुबह हुई तो कोई नहीं उठी सिर्फ शिव जी ही उठे। शिव जी को गुस्सा आया तो श्राप दे दिया और सभी देवी-देवता पत्थर के हो गए। इसलिए यहां 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां हैं।