/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/16/a-1605501686.jpg)
त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। जबकि, स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 33 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है।
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 32833 हो गई है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 68 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 31924 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 517 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 369 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 1.6 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 97.2 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.1 फीसद है। राज्य में प्रति 10 लाख लोगों पर 1,34,113 लोगों की जांच हुई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |