त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार की सहयोगी इंडिजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार सुबह से 24 घंटे की हड़ताल शुरु कर दी है।

हड़ताल के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों पर कई स्थानों पर यातायात को बंद कर दिया गया है और सभी प्रतिष्ठान भी बंद हैं।पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने हड़ताल के कारण राज्यभर में लोकल ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया है। 

खुमलुंग में एडीसी मुख्यालय और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। हालांकि अभी तक किसी अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है।