/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/24/a-1603513917.jpg)
त्रिपुरा में शुक्रवार को कोविड-19 के 145 नए मामले आने से इस महामारी के संक्रमितों की संख्या 30,070 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गयी।
राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 336 हो गयी है। उन्होंने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले में संक्रमण से 175 लोगों की मौत हुई है।
राज्य में 2,232 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 27,479 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 23 लोग दूसरे राज्यों में चले गए हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 4,43,481 नमूनों की जांच की गयी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |