संयुक्त अभियान में त्रिपुरा में लगभग एक लाख गांजे के पौधे नष्ट कर दिए गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने एक गुप्त सूचना पर पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और वन कर्मियों द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया था। अभियान के तहत सिपाहीजला जिले के सोनमुरा उपमंडल के तहत कलमचौरा क्षेत्र में गांजे की खेती की जा रही थी। संयुक्त टीम गांजे के सभी पौधों को नष्ट कर दिया।


पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि कलामचौरा पुलिस, 74 बटालियन बीएसएफ और वन कर्मियों ने संयुक्त रूप से सिपाहीजला जिले के सोनमुरा उपमंडल के तहत कलमचौरा क्षेत्र में एक गुप्त अभियान चलाया और यह गांजे की खेती पकड़ी। अधिकारी ने म कहा कि संयुक्त अभियान से लगभग 50 लाख रुपये के गांजे के पौधे नष्ट कर दिए गए हैं। सिपाहीजला जिले के सोनमुरा उपमंडल के तहत कलमचौरा क्षेत्र में ही नहीं त्रिपुरा के की इलाकों में गांजे की खेती की जा रही थी।  

देब बर्मा ने कहा कि कलमचौरा पुलिस थाने के प्रभारी भारत देब बर्मा ने बताया कि उन्होंने 12 प्लॉटों में गांजे की खेती को नष्ट कर दिया है। जहां एक लाख से ज्यादा गांजे के पौधे थे। इन खेती के मालिकों को अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बर्मा ने बताया कि त्रिपुरा के आठ जिलों में, सिपाहीजला गांजे की खेती और तस्करी से सबसे ज्यादा प्रभावित है।