पिछले कई दिनों से हो रही बारिश आज भी जारी है। सुबह से ही कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो 9 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रिमझिम बारिश से गेहूं की फसल को मजबूती मिलेगी। लेकिन तिलहन की फसल को नुकसान होगा। आज एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर दिखाई पड़ रहा है।

कानपुर में मूसलाधार बारिश होने की संभावना

कानपुर में आज एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मूसलाधार बारिश के बीच कभी-कभी राहत मिल सकती है। हवा भी लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की उम्मीद है। दिन और रात के अधिकतम तापमान में मात्र 2 डिग्री का अंतर दिखाई पड़ रहा है। जहां अधिकतम 14 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। रात में भी गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना बताई गई है। हवा की रफ्तार लगभग 10 से 15 किलोमीटर रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण फुटपाथ पर जीवन यापन करने वालों का जीना दुश्वार हो गया है।

उन्नाव में गरज के साथ बारिश होने की संभावना

उन्नाव में भी देर रात से बारिश हो रही है। जो आज सुबह भी जारी है। रह रह कर हो रही बारिश के कारण जनजीवन और भी अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को घर में कर दो कर रहना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। वही दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के जीवन प्रवेश का असर पड़ा है।