अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण से पहले व्हाइट हाउस से डोनाल्ड ट्रंप रवाना हो गए और इसके साथ ही बड़ी बात भी बोल गए। ट्रंप ने अपने आखिरी विदाई भाषण में जो बाइडेन का नाम नहीं लिया। उन्होंने अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा आपके लिए लड़ता रहूंगा। मैं आपको देखता और सुनता रहूंगा। मैं नए प्रशासन की सफलता की कामना करता हूं।

डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन एयरबेस से बतौर राष्ट्रपति आखिरी संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अमेरिकियों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। फ्लोरिडा के लिए विदा होने से पहले ट्रंप ने कहा कि अगर कोरोना नहीं होता तो आंकड़े कुछ और होते। उन्होंने कोरोना वायरस को चीनी वायरस कहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने महज नौ महीने में वैक्सीन बनाई है।

डोनाल्ड ट्रंप को आखिरी वक्त में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह फ्लोरिडा के लिए रवाना हुए हैं। वाशिंगटन एयरपोर्ट पर उन्होंने दोस्त और परिवारों को शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि मेरा कार्यकाल मेरे लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि आप सबने बहुत काम किया।

ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद वॉशिंगटन से फ्लोरिडा के लिए रवाना हो रहे हैं। अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, ट्रंप फ्लोरिडा में पाम बीच तट के पास स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट को अपना स्थायी आवास बनाएंगे। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस में ट्रंप के आखिरी दिन निकले ट्रकों को पाम बीच में उनके मार-ए-लागो आवास पर जाते देखा गया। ट्रंप ने कथित तौर पर बुधवार सुबह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से कुछ घंटों पहले मार-ए-लागो जाने की योजना बनाई है। जो बाइडेन के शपथ से पहले डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस से विदाई दी गई। ट्रंप बाइडेन के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो रहे हैं।

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जो बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले व्हाइट हाउस से विदाई दी गई। ट्रंप ने बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। व्हाइट हाउस से निकलते समय ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रहीं।