
UP BEd Result 2022 upbed2022.in व www.mjpru.ac.in पर जारी कर दिया गया है। प्रयागराज की रागिनी यादव ने 359.666 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रयागराज की ही नीतू देवी ने दूसरा और अभय कुमार गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यूनिवर्सिटी ने 6 जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बीएड इंट्रेंस का आयोजन किया था। इस बार 664643 अभ्यर्थियों ने बीएड में आवेदन किया था। प्रथम प्रश्न पत्र में 615602 और दूसरे में 615778 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दोनों पेपर में 615021 अभ्यर्थी शामिल हुए। कुलपति प्रो केपी सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। इंट्रेंस के राज्य समन्वयक प्रो पीबी सिंह, डॉ अमित सिंह आदि मौजूद रहे। (टॉप 10 अभ्यर्थियों में शीर्ष 9 आर्ट्स से हैं। 10वीं रैंक वाला अभ्यर्थी कॉमर्स से है। )
ये भी पढ़ेंः हैदराबाद में हत्या के आरोप में मणिपुर का व्यक्ति गिरफ्तार
UP BEd Topper List 2022
रैंक-1 - रागिनी यादव - प्रयागराज, 359.666 मार्क्स
रैंक-2 - राम बालक सिंह, प्रयागराज, 358 मार्क्स
रैंक-3 - अलगू प्रसाद, प्रयागराज, 349.333
रैंक-4 - सतीश पाल सिंह, आगरा, 348
रैंक-5 - कमलेश पटेल, वाराणासी, 346.667
रैंक-6 - निरंजन सिंह, अलीगढ़, 346.334
रैंक-7 - चंद्रशेखर पटेल , वाराणसी, 344
रैंक-8 - सलीम खान, आगरा, 342
रैंक-9 - दिनेश चंद नागर, 341.334
रैंक-10 - पूरन सिंह , अलीगढ़, 341.333
आपको बता दें की टॉप 10 में 6 लड़कियां और चार लड़के हैं। पिछले साल शीर्ष 10 स्थानों में एक भी महिला अभ्यर्थी जगह नहीं बना पाई थी। रिजल्ट के आधार पर राज्य के 19 विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में अभ्यार्थियों को बीएड कोर्सेज में प्रवेश मिलेगा। काउंसलिंग के लिए उ्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 6 जुलाई को आयोजित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में रिकार्ड 92.26 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ेंः CWG 2022 जूडो में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली सुशीला देवी को पीएम मोदी ने दी बधाई, फेसबुक पर शेयर की फोटो
ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी बीए़ड रिजल्ट
- सबसे पहले upbed2022.in पर जाएं।
- UP BEd JEE Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |