/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/18/dailynews-1639847146.jpg)
पश्चिमी उप्र में 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुटी राजनैतिक पार्टियों की गतिविधियां तेज हो चुकी है। भाजपा,सपा,रालोद के बाद अब एआईएमआईएम (AIMIM chief Asaduddin Owaisi ) प्रमुख असदुदृीन ओवैसी ने मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सभी राजनैतिक दलों को ललकारा। उन्होंने मुसलमानों से एकजुट (Muslims to unite) होने का आहवान किया।
ओवैसी ने कहा कि भाजपा जब हिंदुओं के वोट (BJP can get power with the votes of Hindus ) से सत्ता पा सकती है तो आप अपनी ताकत से अपनी सरकार क्यों नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि मेरठ का मलियाना और हाशिमपुरा कांड (Meerut Maliana and Hashimpura scandal) क्या कोई भूल सकता है। जहां पर 70 मुसलमानों का कत्लेआम हुआ था। इस कांड को हुए 34 साल हो गए लेकिन मुकदमा आज भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि हाशिमपुरा कांड में भी मुसलमानों के साथ जुल्म हुआ।
मंच से उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि भाजपा (BJP) आ रही है तो हिंदुओं के वोट से आ रही है। मुसलमान की वोट से नहीं। इसलिए मैं यहां यह बताने आया हूं कि अपना एक नेता चुनों। यह दिखा दो कि मुसलमान का नेता कौन है, यहीं बात बताने आया हूं । यूपी (UP) और देश में अब तक सभी दलों को मुसलमान देख चुका है। यूपी में कांग्रेस,भाजपा, सपा, बसपा को अजमा चुके हैं।
दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस समय दंगे होते हैं कौन आता है आपके पास। वो लोग आते हैं जिन्हें वोट चाहिए होता है। लेकिन वे करते क्या है। यह आजतक आपने देखा। जख्म पर मरहम तो लगाते हैं लेकिन उन्हें खत्म कोई नहीं करता।
बता दे कि ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम उप्र के विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) की तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी प्रमुख ने इस बार प्रदेश की सौ से अधिक सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |