/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/13/a-1678699813.jpg)
पिछले साल फरवरी से युद्ध की मार झेल रहे युक्रेन में एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) का फेमस गाना नाटू-नाटू शूट हुआ था। अब इस गाने ने भारत के साथ विदेशों में भी अपना परचम लहरा दिया है। आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। इससे जुड़ी रोचक जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें : Oscar Awards में भारत की धूम! गुनीत मोंगा की The Elephant Whisperers को मिला अवॉर्ड
एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू की शूटिंग यूक्रेन में प्रेसिडेंट हाउस में हुई थी। इस गाने को यूक्रेन के राष्ट्रपति के हाउस के बाहर शूट किया गया था। इसका परमिशन मिलना इतना आसान नहीं था। लेकिन खुद एक्टर रह चुके यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को इसकी गंभीरता का पता था। इस लिए उन्होंने फिल्म के मेकर्स को गाने की शूटिंग की परमिशन दे दी थी।
आप जानकर दंग रह जाएंगे कि यूक्रेन के राष्ट्रपति भवन के सामने ही संसद है, उसी के पास फिल्म की शूटिंग की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एस एस राजामौली ने फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए बताया कि हमने यूक्रेन में नाटू-नाटू गाने की शूटिंग की। ये एक वास्तविक स्थान है। दरअसल, ये यूक्रेन के राष्ट्रपति का महल है। ठीक महल के बगल में एक संसद है। सौभाग्य से, उन्होंने हमें शूटिंग की अनुमति दी क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति एक टेलीविजन अभिनेता रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : Oscars में भारत ने रचा इतिहास, RRR के Naatu Naatu गाने ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग Awards
राजामौली की फिल्म आरआरआर' रिलीज के बाद से ही सफलता के कई झंडे गाड़ चुकी है। फिल्म ने ऑस्कर जितने से पहले ही 15 अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म ने भारत के साथ दुनिया में अपना ढंका बजाया है। फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ को सबसे पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर का खिताब मिला। इसके बाद आरआरआर को बेस्ट क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड फॉरेन लैंगवेज का अवॉर्ड मिला।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |