बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी की किरदार से फेमस हुई हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने इस फिल्म से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। अब हर्षाली एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। उन्हें हाल ही में भारत रत्न डॉ। अंबेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

इस बात की जानकारी हर्षाली ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए दी है। दरअसल, हर्षाली इंस्टाग्राम  पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अब अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिनमें उन्हें अवॉर्ड लेते हुए देखा जा रहा है।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) से भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार पाकर धन्य महसूस कर रही हूं।' हर्षाली ने अपने एक अन्य पोस्ट में यह अवॉर्ड सलमान और 'बजरंगी भाईजान' के डायरेक्टर कबीर खान को समर्पित किया है।

उन्होंने लिखा, 'मुझ पर भरोसा करने के लिए यह पुरस्कार सलमान खान, कबीर खान और मुकेश छाबड़ा अंकल को समर्पित करना चाहती हूं। और पूरी बजरंगी भाईजान की टीम को। श्री भगत सिंह कोश्यारी (महाराष्ट्र के राज्यपाल) की ओर से भारत रत्न डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार।'

अब एक्ट्रेस को यह अवॉर्ड मिलने के बाद उनके चाहने वाले उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। हर्षाली को सोशल मीडिया पर लगातार ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, फैंस उन्हें इसी तरह आगे बढ़ते रहना का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।