
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और आमिर खान समेत कई सितारों ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया है। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। उनकी इस फिल्म को लेकर उनके बेटे रणबीर कपूर ने एक स्पेशल वीडियो के जरिए अपने पिता को ट्रिब्यूट दिया है।
यह भी पढ़े : भाजपा पार्टी कार्यालय पर हमला : निर्दोष लोगों पर लगाए जा रहे झूठे मुकदमे : TIPRA
इस वीडियो को रणबीर की मां और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। नीतू कपूर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'लवली ट्रिब्यूट टू कपूर साहब।' शर्माजी नमकीन'। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर को 1980 में प्रदर्शित म्यूजिक-ड्रामा फिल्म 'कर्ज' के सदाबहार गाने 'ओम शांति ओम' पर डांस कर ट्रिब्यूट दिया है।
रणबीर के साथ वीडियो में आमिर खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर, आदर जैन, विक्की कौशल, फरहान अख्तर, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे और सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने भी ऋषि कपूर को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया। सभी कलाकार इस वीडियो में ऋषि कपूर के डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं।
THEM <<<<<3#SharmajiNamkeen #AliaBhatt #RanbirKapoor pic.twitter.com/UFyolVVD1J
— WEDAD (@WedadNassry) March 30, 2022
वीडियो साभार-WEDAD @WedadNassry
गौरतलब है कि हितेश भाटिया के निर्देशन में बनी'शर्माजी नमकीन' में दिवंगत ऋषि कपूर के अलावा परेश रावल, जूही चावला और सतीश कौशिक की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म की आधी शूटिंग होने के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परेश रावल ने उनके किरदार को निभाया और फिल्म की बची हुई शूटिंग पूरी की थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |