
नये साल शुरू होने में मात्र दो दिन और बचे हैं। जिसके चलते नये वर्ष के स्वागत में लोग जुटे हुए हैं। सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे रहते हैं। वहीं छुट्टियों की बात करें तो साल के पहले महीने में 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसमें 1 जनवरी को नये साल के पहले दिन की छुट्टी, 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी और फिर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। इसके अलावा पांच रविवार पड़ रहे हैं। यानि कुल मिलाकर जनवरी में 8 छुट्टियां पड़ रही हैं।
प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के अगले सत्र का शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में अगले सत्र मात्र 237 दिन पढ़ाई होगी और 113 दिन छुट्टी होगी। आपको बता दें कि इन छुट्टियों में रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। वहीं इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी 15 दिन निर्धारित किये गये हैं।
एक नजर डालते हैं हर महीने पड़ने वाली छुट्टियों पर
महीने के हिसाब से छुट्टियों की बात करें तो सबसे ज्यादा छुट्टियां अक्टूबर महीने में पड़ रही हैं। इस महीने कुल मिलाकर 9 छुट्टियाँ पड़ रही हैं। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ शामिल नहीं हैं। वहीं पाँच महीने ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक-एक छुट्टियाँ ही हैं। ये महीने हैं जून, जुलाई, सितंबर, नवंबर और दिसंबर। आइये एक नज़र डालते हैं किस महीने कितनी और कौन सी छुट्टियाँ पड़ रही हैं।
जनवरी में पड़ने वाली छुट्टियाँ
01 जनवरी - नया साल
14 जनवरी - मकर संक्रांति/पोंगल
26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
फरवरी में पड़ने वाली छुट्टियाँ
5 फरवरी - वसंत पंचमी
15 फरवरी - हजरत अली का जन्मदिन
16 फरवरी- गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी - महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती
28 फरवरी - महाशिवरात्रि
मार्च में पड़ने वाली छुट्टियाँ
17 मार्च - होलिका दहन
18 मार्च - डोलीयात्रा
20 मार्च - शिवाजी जयंती/पारसी न्यू ईयर
अप्रैल में पड़ने वाली छुट्टियाँ
1 अप्रैल - चैत्र सुखलादि
13 अप्रैल - बैसाखी
14 अप्रैल - महावीर जयंती
15 अप्रैल - गुड फ्राइडे
17 अप्रैल - ईस्टर
29 अप्रैल - जमात उल विदा
मई में पड़ने वाली छुट्टियाँ
7 मई - रवींद्रनाथ बर्थडे
15 मई - बुद्ध पूर्णिमा
जून में पड़ने वाली छुट्टी
30 जून - रथ यात्रा
जुलाई में पड़ने वाली छुट्टी
30 जुलाई - मुहर्रम-आशूरा
अगस्त में पड़ने वाली छुट्टियाँ
11 अगस्त - रक्षा बंधन
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त - जन्माष्टमी
30 अगस्त - गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थी
सितंबर में पड़ने वाली छुट्टी
7 सितंबर- ओणम
अक्टूबर में पड़ने वाली छुट्टियाँ
2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती
4 अक्टूबर - दशहरा
8 अक्टूबर - मिलाद उन-नबी
9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती
23 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी
24 अक्टूबर - दीपावली
25 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर - भाई दूज
30 अक्टूबर - छठ पूजा
नवंबर में पड़ने वाली छुट्टी
24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
दिसंबर में पड़ने वाली छुट्टी
25 दिसंबर – क्रिसमस
शनिवार और रविवार के दिन पड़ने वाली छुट्टियाँ
शनिवार और रविवार के दिन छुट्टी होने से छुट्टियों का कोई मतलब नहीं रह जाता और वो छुट्टी खराब हो जाती है। 2022 के कैलेंडर पर नजर डालें तो इस बार भी कई छुट्टियां शनिवार-रविवार की भेंट चढ़ रही हैं।
शनिवार के दिन पड़ने वाली छुट्टियाँ
5 तारीख - वसंत पंचमी
26 फरवरी - दयानंद सरस्वती जयंती
30 जुलाई - मुहर्रम
2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती
9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती
30 अक्टूबर - छठ पूजा
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |