
सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' (Superstar singer) के ओडिशन राउंड में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) ने अपने सिंगिंग से सभी जजों का दिल जीत लिया। हर्षित को देखकर सभी जज ने कहा आपको बर्गर बहुत पसंद है। इसके जवाब में हर्षित ने कहा मैं बर्गर नहीं खाता हूं। मैं वेजिटेबल खाता हूं। इसपर जजों ने कहा नहीं आप झूठ बोल रहे हैं। इसपर हर्षित के पिता ने कहा हर्षित सही बोल रहा। हर्षित वेजिटेबल ही खाता है। क्योंकि मैं खुद फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचता हूं। जिससे 250 रुपए हर रोज इनकम होता है। मैं अपने घर को किराया 1500 रुपए देता हूं। हमलोगों के पास इतने पैसे नहीं हैं कि हमलोग इसे बर्गर जैसी चीजें दे सकें। शो में हर्षित की स्टोरी दिखाई गई जिसमें हर्षित की मां ने कहा, लोगों के घर बहुत बड़े-बड़े होते हैं। लेकिन उनके घर में कोई ट्रॉफी नहीं होती। हमारे छोटे से घर की दीवार हर्षित की ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। इनकी कहानी सुनकर हिमेश रेशमिया ने कहा मैं इस बच्चे के चेहरे की स्माइल ही देख रहा हूं। ये दिखाता है कि हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए। इसके बाद हर्षित नाथ ने 'आने वाला पल' गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। हर्षित के बेहतरीन सिंगिंग के बाद सभी जज अपनी कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए। इसके बाद सभी जज स्टेज पर आ गए।
हर्षित के परफॉर्मेंस के बाद हिमेश रेशमिया ने कहा, सुपरस्टार सिंगर की किस्मत है कि तुम जैसा सिंगर यहां आया है। इसके बाद जावेद अली ने कहा आपके सिंगिंग को सुपर स्टार सिंगर की मुहर मिलने वाली है। इसके साथ ही सभी जजों ने उनके हुनर पर मुहर लगा दिया।
देखें वीडियो-
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |