लोस एजेंल्स। यूनान की सुप्रसिद्धि अभिनेत्री ओलिविया न्यूटन-जॉन का निधन हो गया है। वह 73 वर्ष की थीं। सत्तर के दशक के सबसे बड़े पॉप सितारों में से एक और चार बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सुश्री जॉन का कल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 

ये भी पढ़ेंः आखिरकार गिरफ्तार हुआ नोएडा का गालीबाज श्रीकांत त्यागी, पुलिस ने 3 लोगों के साथ दबोचा

ओलिविया के पति जॉन ईस्टरलिंग ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पिछले 30 वर्षों से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। 

ये भी पढ़ेंः खुशखबरीः लगातार सस्ता हो रहा है क्रूड ऑयल, भारी गिरावट का दौर जारी, जानिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट


जॉन ईस्टरलिंग ने गायिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'ओलिविया न्यूटन-जॉन का आज सुबह दक्षिणी कैलिफोर्निया में निधन हो गया। वह इस दौरान अपने परिवार और दोस्तों के साथ थीं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस कठिन समय के दौरान परिवार की निजता का सम्मान करें।'

अभिनेत्री ने सितंबर 2018 में कहा था कि वह कैंसर से पीड़ति हैं और इलाज करवा रही हैं।