भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार रात को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया। पुरस्कार समारोह का यह 67वां चैप्टर था। मुंबई में आयोजित इवेंट को जहां रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया वहीं, इसके रेड कारपेट पर कैटरीना कैफ, करन जौहर, कृति सेनन, शहनाज गिल, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, दीया मिर्जा सहित कई सेलेब्स नजर आए। बता दें कि शेरशाह बेस्ट फिल्म बनी तो 83 के लिए रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर घोषित किये गये, वहीं मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

ये भी पढ़ेंः Noida Twin Tower विध्वंस के बाद अब मुंबई में गिरेगी गाज, ऊंची इमारतों का होगा ऑडिट


67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की लिस्ट

बेस्ट फिल्म: शेरशाह

बेस्ट डायरेक्टर: विष्णुवर्धन (शेरशाह)

बेस्ट एक्शन: शेरशाह

बेस्ट एडिटिंग: शेरशाह

बेस्ट एक्टर:  रणवीर सिंह (फिल्म 83)

बेस्ट एक्ट्रेस: कृति सेनन (फिल्म मिली)

बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय सिंह (चका-चक, अतरंगी रे)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल: साई तम्हंकर (मिमी) 

ये भी पढ़ेंः Michael Jackson वो सिंगर जिसने ग्रैविटी को भी पछाड़ा, लेकिन बच्चे की केयर करना पड़ा भारी


बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल: पंकज त्रिपाठी

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स): विक्की कौशल (फिल्म सरदार उधम)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स):  विद्या बालन (फिल्म शेरनी)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक): सरदार उधम (शूजित सरकार)

बेस्ट कॉस्ट्यूम: सरदार उधम 

बेस्ट वीएफएक्स: सरदार उधम

बैकग्राउंड स्कोर: सरदार उधम

बेस्ट साउंड डिसाइन: सरदार उधम

अचीवमेंट अवॉर्ड: सुभाष घई 

बेस्ट सॉन्ग: लहरा दो (फिल्म 83)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर : बी प्राक (फिल्म शेरशाह) 

बेस्ट डेब्यू: शरवरी वाघ (फिल्म बंटी और बबली 2) 

बेस्ट डेब्यू मेल: एहान भट (फिल्म 99 सॉन्ग्स)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: सीमा पाहवा (फिल्म रामप्रसाद की तहरवी)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (फिल्म सरदार उधम)

बेस्ट स्टोरी: अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे (फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी)

बेस्ट डायलॉग: दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (फिल्म संदीप और पिंकी फरार)