नई दिल्ली। रेप के मामले में जेल काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एकबार फिर परोल पर बाहर आए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपना नया एल्बम 'देश की जवानी' जारी किया है जो सुपरहिट हो गया है। आपको बता दें कि बाबा राम रहीम पर 2 साध्वियों से रेप करने का आरोप लगा था जिसके चलते वो जेल में थे। अब सोशल मीडिया पर उनका नया गाना काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

यह भी पढ़ें : Rose Day : 112 करोड़ रूपये का है ये गुलाब, जानिए कैसे 15 साल में होता है उगकर तैयार

20 साल की हुई सजा

बाबा राम रहीम को 20 साल जेल की सजा हुई है। वो रोहतक की सुनारिया जेल में थे हालांकि, उन्हें 21 जनवरी को 40 दिन की परोल दी गई है। आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम का जो गाना वायरल हो रहा है उसके लेखक, संगीतकार और गायक वो खुद ही हैं। 

छवि चमकाने की कोशिश

कोर्ट से सजा पाने के बाद राम रहीम अपनी छवि चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। अब वो इस तरह के कार्यों के जरिए खुद को देशभक्त दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने भी सोशल मीडिया पर इस एल्बम की लॉन्चिंग की जानकारी दी है। इस नए एल्बम में डेरा के वॉलंटियर भी दिखाई दिए हैं

यह भी पढ़ें : Rose Day पर पार्टनर के साथ जरूर घूमें ये गार्डन, मस्त गुजरेगा पूरा Valentine Week

एल्बम का थीम नशे पर

इस एल्बम के गाने में दिखाया गया है कि राम रहीम अपनी पुरानी स्टाइल में गाड़ी पर एंट्री लेते हैं। इस एल्बम की थीम नशे पर रखी गई है। इस गाने के जरिए नशा छोड़ने की अपील की गई है। हालांकि, कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि रेप और हत्या का दोषी राम रहीम जेल से बाहर आकर एल्बम कैसे बना रहा है।