बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) के लिए शनिवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य और पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति भवन का बड़ा फैसला, अब बदल गया मुगल गार्डन का नाम, 'अमृत उद्यान' के नाम से जाना जाएगा

बीपीएससी 68वीं सीसीई परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक होनी है। परीक्षा राज्य के 38 जिलों के 806 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीसीई परीक्षा को तीन भागों प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू में बांटा गया है।  एक आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए गए हैं। अद्यतन योजना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के सभी प्रश्नों में अब नकारात्मक अंकन होगा। इसका मतलब है कि प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। इस भर्ती के लिए कुल 43 पद बढ़ाएं गए हैं। जिसके बाद अब कुल पदों की संख्या 324 हो गई है। यह सभी 43 पद डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग में जोड़े गए हैं। 

 

ये भी पढ़ेंः ये क्याः कंगाल पाकिस्तान में पोल्ट्री फॉर्म पर हमला, 30 लाख की मुर्गियां लूट ले गए बदमाश

ऐसे करें डाउनलोड

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

-  होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

-  अपना विवरण जैसे आवेदन संख्या, रोल नंबर भरें। और पासवर्ड।

-  स्क्रीन पर प्रदर्शित टैब से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

-  भविष्य के संदर्भों के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।