दुनिया में कोरोना खत्म हुआ नहीं की इससे पहले धरती की ओर एक और मुसिबत आ रह है। वैज्ञानिकों ने बताया कि एक मील चौड़ा क्षुद्रग्रह मार्च में पृथ्वी से होकर गुजरेगा। नासा ने इस क्षुद्रग्रह को 'संभावित खतरनाक' करार दिया है। फिलहाल तो यह धरती से मीलो दूरी पर हैं लेकिन मार्च तक  धरती के करीब होगा। वैज्ञानिक इसे बारे मे जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। पता लगा रहे हैं कि क्षुद्रग्रह से कितनी और किस तरह का नुकसान हो सकता है।


जानकारी मिली है कि यह क्षुद्रग्रह आकार में यह क्षुद्रग्रह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी दोगुना बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने बताया कि 231937 (2001 एफओ 32) नाम का क्षुद्रग्रह की पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है। आगे कुदरत की मर्जी है। बता दें कि ग्रह से 1.2 मिलियन मील दूर और चंद्रमा की तुलना में करीब पांच गुना दूर है। आंकलन के अनुसार 21 मार्च को सुबह करीब चार बजे हमारे ग्रह के करीब पहुंच जाएगा।


धरती से दूर पर ही यग ग्रह गुजरेगा लेकिन वैज्ञानिक कहते है कि भविष्य में यह सौर प्रणाली के ग्रह से किसी भी वक्त टकरा सकता है, क्योंकि यह खतरनाक है। इस ग्रह को धरती से दूरबीन से देखा सकता है। दक्षिणी क्षितिज के थोड़ा ऊपर की ओर 21 मार्च को सूर्यास्त के ठीक बाद इसे आठ इंच के एपर्चर टेलीस्कोप आसानी से देखा जा सकता है। बता दें कि इसे न्यू मैक्सिको में साल 2001 में खोजा गया था।


2001 में खोजा गया क्षुद्रग्रह धरती के बहुत ही करीब से गुजरने वाला है। वैसे तो किसी तरह का कोई खतरा नहीं है लेकिन नासा के वैज्ञानिकों  का कहना है कि खतरा हो सकता है।  यह क्षुद्रग्रह विशालकाय आकार है आंकलन के मुताबिक यह 2720 फीट लंबा हो सकता है। चौड़ाई अभी तक इसकी ज्ञात नहीं की गई है।