/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/03/a-1617440340.jpg)
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश में लग जाते हैं, जहां वो जा सकें और इस जलती-चुभती गर्मी से राहत पा सके। जहां कई लोग हिल स्टेशन का रूख करते हैं, तो वहीं कई लोग बीच घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में आप इस गर्मी कर्नाटक घूमने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि यहां के बीच आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां के बीचों पर भीड़ भी काफी कम रहती है। ऐसे में लोग यहां जमकर मस्ती कर सकते हैं।
गोकर्ण बीच
कर्नाटक का एक छोटा और प्राचीन शहर है गोकर्ण। यहां के बीच पर आप इस गर्मी जा सकते हैं। अगर आप बीच पर बैठकर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए गोकर्ण बीच काफी सही जगह हो सकती है। यहां आप सैर कर सकते हैं और कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
मरावन्थे बीच
कर्नाटक में बात जब सुंदर और शांत बीच की होती है, तो मरावन्थे बीच का जिक्र जरूर होता है। यहां से आप अरब सागर की लहरों के अलावा कोडाचादरी पहाड़ियों का भी दीदार कर सकते हैं। यहां से ये नजारा देखने का अपना अलग मजा है। यहां आप स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं और अपने ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।
करवार बीच
कर्नाटक आने वाले पर्यटकों की ये पहली पसंद है। कर्नाटक का करवार बीच काफी रोमांटिक और काफी लोकप्रिय है। इस बीच पर काफी संख्या में कपल पहुंचते हैं, जिनके लिए यहां कई तरह की एक्टिविटीज भी होती हैं। यहां से आप प्रकृति के कई अद्भुत नजारों को भी देख सकते हैं।
मूरूदेश्वर बीच
अगर आप कर्नाटक गए हैं, तो फिर आपको मूरूदेश्वर बीच पर जरूर जाना चाहिए। यहां से आपको छोटी पहाड़ियां नजर आ जाएंगी और नारियल के पेड़ यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां कई अच्छे बाजार और मंदिर हैं, जहां आप जा सकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |