/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/25/a-1614247535.jpg)
हम में से ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें घूमने का काफी शौक होता है। नई-नई जगहों पर जाना, उन जगहों के बारे में जानना, वहां के खाने का स्वाद लेना आदि काफी पसंद होता है। लोग घूमने पर काफी पैसा भी खर्च करते हैं, लेकिन कई बार लोगों को घूमने वाली जगह कुछ खास पसंद नहीं आती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप पुदुचेरी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको कुदरत के नजारों के बीच कई शानदार जगह मिलेंग, जिन्हें देखकर आप काफी खुश होंगे। तो चलिए हम आपको पुदुचेरी की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने अकेले, पार्टनर, दोस्तों या फिर अपने परिवार संग जा सकते हैं।
पैराडाइज बीच
पुदुचेरी में कई ऐसे बीच हैं, जहां जाकर आपको आनंद मिल सकता है। इन्हीं में से एक बीच है पैराडाइज बीच। यहां का पानी क्रिस्टल की तरह बिल्कुल साफ दिखता है। यहां हर साल लोग दूर-दराज से पहुंचते हैं, और शानदार फोटोज खीचते हैं, वीडियो बनाते हैं और बीच का आनंद लेते हैं। यहां आप कई तरह की वॉटर एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आप फेरी राइड के जरिए आसपास की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।
ऑरोविले शहर
आप कई शहरों में गए होंगे, जहां की खूबसूरती ने आपको अपना दीवाना बना दिया होगा। ठीक ऐसे ही पुदुचेरी के ऑरोविले शहर की खूबसूरती भी देखने लायक है। यहां मातृमंदिर है, जिसमें आपको वास्तु शिल्प द्वारा की गई कलाकारी देखने को मिल जाएंगी। ये विशाल मंदिर चार स्तंभों पर बना हुआ है। ये मंदिर महाकाली, महासरस्वती, महालक्ष्मी और माहेश्वरी के प्रतीक हैं। इसमें चारों तरफ 12 पंखुड़ियां हैं, जिसमें सुनहरे गोल्ड डिस्क बने हुए हैं। वहीं, जब इससे सूर्य की रोशनी परिवर्तित होकर अंदर तक पहुंचती है, तो व साधना करने वाले लोगों के लिए अद्भुत वातावरण पैदा करती है।
रॉक बीच
हम चाहते हैं कि हम समंदर किनारे जाए, जहां पर हम लहरों से बात कर सकें और शांति के कुछ पल बिता सके। तो ऐसे में आपको पुदुचेरी के रॉक बीच पर जाना चाहिए। यहां आप अपने कैमरे में कई खूबसूरत पलों को कैद कर सकते हैं। साथ ही यहां आपको सनराइज यानी सूरज उगने और सनसेट यानी सूरज डूबने के नजारे को भी साफ देख सकते हैं। वहीं, बीच के आसपास कई होटल बने हैं, जहां आप रूक सकते हैं और वहां से भी अच्छे नजारों का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस बीच पर सिगरेट पीना और ड्रिंक करना अलावा नहीं है।
फ्रेंच टाउन
पुदुचेरी का ये फ्रेंच टाउन एक हेरिटेज एरिया है, जिसे लोग व्हाइट टाउन के नाम से भी जानते हैं। इसकी खूबसूरती लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। यहां कई ऐसी इमारतें हैं, जो अलग-अलग रंगों से रंगी हुई हैं। यहां आपको शांति भी मिल सकती है, जहां आप बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं। हर साल यहां देश ही नहीं विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। यहां शाम के समय तो अलग ही एहसास होता है, जो लोगों को काफी पसंद आता है। इसलिए आप भी एक बार तो फ्रेंच टाउन जा ही सकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |