/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/12/01-1639313984.jpg)
अगर आप घूमने के शौकीन हैं और भीड़ भाड़ से अलग कोई शांत और सुकून भरी जगह की तलाश में हैं तो आपको पूर्वोत्तर राज्य असम जरूर जाना चाहिए। यहां की शांति आपको बेहद पसंद आएगी। इन जगहों पर भीड़ भाड़ भी कम ही देखने को मिलती है। बता दें कि असम को प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा, पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है। तो हम आपको यहां के 2 शहरों की सैर करवाते हैं।
जोरहाट असम की बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पर चौकीहाट और माचरहाट नाम के दो बाजार हैं। इसी कारण इसका नाम जोरहाट यानि हाटों की जोड़ी रखा गया है। जोरहाट में मुख्य रूप से वैष्णव धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। यहां पर वैष्णव धर्म से जुड़े अनेक मठ और सतरा भी बने हुए हैं। इनमें माजुली वैष्णव धर्म का सबसे बड़ा तीर्थस्थान है। माजुली में वैष्णव धर्म के औनिआती, दक्षिणपथ, गारामूर और कमलाबाड़ी जैसे अनेक तीर्थस्थान हैं। इन तीर्थस्थानों को यहां के लोग सतरा कहते हैं। यहां घूमने आए राजस्थान के नवीन शर्मा का कहना है ये जगह किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है। यहां के मठ की खूबसूरती ने दिल को छू लिया। जोरहाट के बाजार भी काफी खूबसूरत हैं। यहां की शांति दिल को भा गई।
तेजपुर असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है। पहले तेजपुर को शोणितपुर के नाम से जाना जाता था। तेजपुर एक शांत जगह है और यहां पर अनेक उद्यान बने हुए हैं। इन उद्यानों के अलावा यहां पर अनेक हिन्दु मंदिर और ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। तेजपुर में अग्निगढ़, कोलिया भोमोरा सेतु, पदम पुखुरी, महाभैरव मंदिर, हलेश्वर मंदिर आदि देखने लायक स्थान हैं। यहां पर घूमने आए बिहार के तेजप्रताप पांडे मंदिरों की खूबसूरती में ही खोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की सरकार ने पर्यटन स्थलों पर काफी मेहनत की है। ये हमारी प्राचीन परंपराएं हैं, इनसे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। ये मंदिर ही नहीं बल्कि हमारे इतिहास की पहचान हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |