/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/06/a-1609918672.jpg)
घूमने के शौकीनों को अपनी लिस्ट में नॉर्थ ईस्ट जरूर शामिल करना चाहिए। यहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारें देखने को मिलेंगे। जिसे देख आप यहां के दीवाने हो जाएंगे। इस सेवन सिस्टर स्टेट में एक ऐसी ही अद्भुत जगह मिजोरम की चम्फाई घाटी है। यह जगह किसी रोमेंटिक डेस्टिनेशन से कम नहीं है। जिन लोगों को लगता है कि प्रकृतिक नजारा केवल हिमाचल, लेह लद्दाख या उत्तराखंड में ही देखने को मिल सकता है। वो लोग एक बार मिजोरम की चम्फाई घाटी जरूर घूम कर आएं। इसी बीच आज हम आपको चम्फाई घाटी के बारे में तमाम जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस घाटी के बारे में।
चम्फाई घाटी मिजोरम और म्यांमार की सीमा पर एक छोटा सा शहर है। यह मिजोरम के लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हैं। यहां जाकर आप खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको कई झील और झरने देखने को मिल जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि आप यहां के लोगों के भी दीवाने हो जाएंगे। यहां के लोग बहुत ही सिंपल है। यह जगह अपने परंपराओं के लिए पूरे नॉर्थ ईस्ट में फेमस है।
यहां सबसे ज्यादा धान की खेती होती है। जिस वजह से इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है। अगर आप अपने हनीमून का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह जगह काफी ज्यादा रोमांटिक है। चम्फाई घाटी के अंदर एक झील है जो टूरिस्ट को अपनी और अटरेक्ट करती है। कहा जाता है कि यहां जाने के लिए लोगों को पहले पुलिस से परमिशन लेनी पड़ती है। बताया जाता है कि सरकार इस जगह की खूबसूरती बचा कर रखना चाहती है। इस वजह से ही यहां जाने के लिए पहले अनुमति लेनी पड़ती है।
अगर आपको जानवरों से भी लगाव है तो इसके लिए आप चम्फाई घाटी के मुर्ले नेशनल पार्क जरूर घूमने जाएं। यहां आपको हिमालयन काले भालू, तेंदुए बाघों के साथ साथ और भी कई तरह के जानवर देखने को मिल जाएंगे। यहां जाने के लिए आप आइजोल से सड़क के जरिए जा सकते हैं। आइजोल के लिए आप फ्लाइट भी ले सकते हैं। अगर आप रेलवे से जाना चाहते हैं तो आप बैराबी या सिलचर स्टेशन उतर सकते हैं। ये दोनों चम्फाई घाटी के सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |