लड़की के प्यार में पागल हुआ गोरिल्ला, देखते ही खो बैठा अपना आपा
Daily news network Posted: 2018-04-16 13:08:25 IST
Updated: 2018-04-16 14:01:32 IST

- किंग कांग मूवी तो आप सबने देखी ही होगी... इस मूवी में एक विशालकाय गोरिल्ले को एक खुबसुरत लड़की से प्यार हो जाता हैं
किंग कांग मूवी तो आप सबने देखी ही होगी। इस मूवी में एक विशालकाय गोरिल्ले को एक खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है। इतना ही नहीं वो उसके बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। देखने में तो यह एक मूवी थी, लेकिन सोचिए अगर यह सच हो जाए तो क्या हो। जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही गोरिल्ले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक खूबसूरत लड़की के प्यार में पागल है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए बुश गार्डन ने लिखा है कि इस तरह से प्रशिक्षण से हमें जानवरों के साथ भरोसा और सकारात्मक संबंध बनाने में मदद मिलती है। इस वीडियो को अब तक फेसबुक पर 3 लाख बार से अधिक देखा जा चुका है। वहीं इसे 6 हजार बार से अधिक शेयर किया जा चुका है। इस वीडियो पर 6 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं।