अरुणाचल प्रदेश की सुंदरता ने सलमान खान को किया हैरान
- सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं।
ईटानगर।
सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बाॅलीवुड के जाने-माने एक्टर आैर देश के हजारों युवाआें की धड़कन सलमान खान अरुणाचल प्रदेश की विशेषता बता रहे हैं आैर लोगों को वहां जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान टयूबलाइट के को- स्टार मटिन रे तंगू से बात कर रहे हैं। तंगू उन्हें अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों के बारे में बता रहे हैं।
इस वीडियो को रिजिजू ने शेयर करके लिखा कि अरुणाचल प्रदेश वास्तव में बहुत सुंदर है। उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि बिंग ह्यूमन के लिए वहां जाना एक अच्छा समय होगा। इसी के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने यहां के मौसम की भी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा अभी से लेकर सितंबर तक यहां बारिश होती रहती है तो जाने से पहले एक बार इस बारे में जानकारी जरूर लें।
रिजिजू के साथ ही अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी ट्वीट करके लिखा है कि देखिए कि अरुणाचल प्रदेश क्यों जाना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के नन्हें से कलाकर मटिन को प्यार दिया है।
दो मिनट के इस वीडियो में अरुणाचल प्रदेश के बाल कलाकर मटिन, सलमान खान को अरुणाचल प्रदेश के लोकप्रिय स्थलों के बारे में बता रहे हैं। मटिन ने सलमान को वीडियो में मेचुखा, नमसार्इ के मंदिर, सियांग नदी, पासीघाट, जीरो वैली आैर तवांग के बारे में बताया।
टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे इस वीडियो में मटिन आैर सलामन राज्य में होने वाली राॅक क्लाइम्बिंग से लेकर राफ्टिंग जैसी सभी एडवेंचर्स एक्टिविटीज के बारे में बात कर रहे हैं। सलमान खान यह जानकर हैरान रह गए कि प्रदेश में 84 फीसदी वन है।
Arunachal Pradesh is naturally beautiful. I'm sure @BeingSalmanKhan is going to have good time. From now on till September it will rain constantly so be prepared accordingly. pic.twitter.com/MwQYxXbbUM
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) 14 April 2018