इन राज्यों को झेलनी होंगी मौसम की मार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Daily news network Posted: 2018-04-10 18:23:02 IST
Updated: 2018-06-24 17:23:45 IST

- मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के छह राज्यों मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को लेकर 11 अप्रैल तक गंभीर चेतावनी जारी की है।
गुवाहाटी।
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के छह राज्यों मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के जारी भविष्यवाणी के अनुसार मेघालय और असम को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ ओलों गिरने की संभावना है।
11 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा से अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।