पूर्वोत्तर- ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करती हैं सोनिया गांधी

- भाजपा सांसद भरत सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
गुवाहाटी
भाजपा सांसद भरत सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।
बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया है कि ईसाई मिशनरी ही कांग्रेस को नियंत्रित करती है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ईसाई मिशनरी के इशारे पर ही काम करती हैं। उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी से देश की एकता को खतरा है। पूर्वोत्तर भारत ईसाई मिशनरी के प्रभाव में है।
पूर्वोत्तर में लोगों के ईसाई बनने से लोकतंत्र कमजोर हुआ है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली संस्था यानी ईसाई मिशनरी जिस तरह का षड्यंत्र रच रही है, वह बहुत बड़ी चुनौती है। उल्लेखनीय है कि सिंह ने पिछले दिनों देश में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को निशाना बनाने के लिये भी ईसाई मिशनरी संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया था।