
भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान इंडोनेशिया में होने वाले 18वें एशियाई खेलों में स्ट्राइकर रानी संभालेंगी। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। गोलकीपर सविता को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। रजनी एतिमारपू को दूसरी गोलकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है।
भारत की कोशिश इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए सीधे क्वालीफाई करने की होगी, भारतीय डिफेंस की जिम्मेदारी दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, दीपिका, रीना खोखर और गुरजीत कौर पर होगी, तो मिडफील्ड में नमिता टोपो, लिलिमा मिंज, मोनिका, उदिता, निक्की प्रधान, नेहा गोयल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी।टीम इस प्रकार है:-
गोलकीपर: सविता (उप-कप्तान), रजनी एतिमारपू, डिफेंडर: दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर, मिडफील्डर: नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, उदिता, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, फॉरवर्ड: रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, नवजोत कौर।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |