/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/16/DAILYNEWS-1678941968.jpg)
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन सबसे खास है। उन्होंने आज ही के दिन यानी 16 मार्च 2012 को इंटरनेशल क्रिकेट का 100वां शतक पूरा किया था। उन्होंने यह कारनामा मीरपुर में खेलते हुए बांग्लादेश के खिलाफ किया था। सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, इस मुकाबले में भारत को हार झेलनी पड़ी थी। सचिन ने 200 टेस्ट में कुल 51 शतक, जबकि 463 वनडे में 49 शतक जमाए हैं।
यह भी पढ़े : आज का राशिफल 16 मार्च 2023: मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए सितारों का हाल
A CENTURY of CENTURIES ??
— BCCI (@BCCI) March 16, 2023
?️ #OnThisDay in 2012, the legendary @sachin_rt scored his 1️⃣0️⃣0️⃣th ton in international cricket - the only cricketer to achieve this feat ? ?#TeamIndia pic.twitter.com/EhsDhdEJ7s
एशिया कप के चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए थे। इस पारी में सचिन तेंदुलकर के अलावा विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था। सचिन तेंदुलकर ने 77.55 की स्ट्राइक रेट से 147 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 114 रन बनाए थे। यह उनका 100वां और उनके करियर का आखिरी शतक था। वहीं, विराट कोहली ने 80.48 की स्ट्राइक रेट से 82 गेंदपर पांच चौकों की मदद से 66 रन बनाए थे। इस मामले में सुरेश रैना भी पीछे नहीं रहे थे। उन्होंने भी 38 गेंद पर 5 चौके और दो छक्के की मदद यसे 51 रन बनाए थे।
यह भी पढ़े : आज से लग रहा मलमास, एक महीने तक शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकेंगे
जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम चार गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। तमीम इकबाल ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए थे, जबकि जहुरुल इस्लाम ने 53 और नासिर हुसैन ने 54 रन बनाए थे। वहीं, शाकिब अल हसन अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 31 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 49 रन बनाए थे। उनको एमएस धोनी ने स्टंप कर दिया था। मुशफिकुर रहीन ने भी कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 25 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |