उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (President Venkaiah Naidu) 20 अक्टूबर को आने वाले थे मगर मौसम ठीक नहीं होने के कारण कार्यक्रम परिवर्तित किया गया अब वह 22 अक्टूबर को आएंगे। 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सिक्किम (sikkim) का दौरे के कार्यक्रम है। राज्य सरकार ने व्यापक तैयारिया की है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (President Venkaiah Naidu) 22 अक्टूबर को बागडोगरा हवाई अड्डे से दक्षिण सिक्किम (South Sikkim) के नामची पहुंचकर बाइचुंग स्टेडियम (Baichung Stadium) का उद्घाटन करेंगे, यहां वह संबोधन भी करेंगे। स्टेडियम का निर्माण कार्य वर्ष 2010 में आरंभ हुआ था। स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।

बाइचुंग स्टेडियम (Baichung Stadium) के उद्घाटन के बाद उपराष्ट्रपति दक्षिण सिक्किम के जोरथाग में निर्मित होने वाले जिम्नेजियम हॉल का वर्चुअल आधारशिला रखेंगे। यहां से वह गंगटोक स्थित राजभवन रवाना होंगे। जहा वह राजभवन परिसर में नवनिर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय भ्रमण में उपराष्ट्रपति रविवार को वर्चुअल माध्यम से सिक्किम राज्य विश्वविद्यालय का आधारशिला रखेंगे, यहा वह मुख्य अतिथि होंगे।

सिक्किम राज्य विश्वविद्यालय निर्माण के लिए राज्य सरकार ने दक्षिण सिक्किम के तिमी तार्कू परिसर में जमीन ली है। सिक्किम सरकार द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर राज्यपाल गंगा प्रसाद (Governor Ganga prasad), राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग (CM Prem Singh Tamang) लगायत राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री भी साथ में होंगे।

विदित हो कि 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रख अमृत महोत्सव अभियान आरंभ किया गया है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त 2021 में हुई थी। इस अवसर पर विभिन्न संगीत कार्यक्रम, विभिन्न भाषाओं में प्रस्तावना पठन, सास्कृतिक कार्यक्रम आदि होंगे। उक्त कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक होंगे। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति नायडू (President Venkaiah Naidu) नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ टीबीटोलजी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह रविवार को दार्जिलिंग जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पूर्व में भी दो बार सिक्किम आने वाले थे। मगर खराब मौसम से उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। इस बार उनका सिक्किम दौरा होने की उम्मीद है।

विदित हो कि सिक्किम (sikkim) के राज्य मौसम विज्ञान केंद्र गंगटोक ने 18 से 20 अक्टूबर तक का सिक्किम में भारी बारिश होने की घोषणा की थी। जिस वजह से 20 से 22 अक्टूबर तक का उपराष्ट्रपति का दौरा रद्द किया गया था।